🔳 भाजपा मंडल कार्यालय में हुआ नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान
🔳 ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य करने की अपील
🔳 सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सूदूर गांवों तक पहुंचाने पर दिया जोर
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
भाजपा मंडल कार्यालय गरमपानी में हुए कार्यक्रम में मंडल कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। विधायक सरिता आर्या ने पदाधिकारियों से संगठनात्मक मजबूती को एकजुटता से कार्य करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सूदूर गांवों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
मंडल कार्यालय में हुए सम्मान समारोह का शुभारंभ विधायक सरिता आर्या व दर्जा राज्यमंत्री शांति मेहरा ने दीप प्रज्वलित कर किया। एक एक कर मंडल कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट ने कहा की पदाधिकारियों को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाना होगा। विधायक सरिता आर्या ने पदाधिकारियों को बधाई दी तथा एकजुटता से कार्य करने का आह्वान किया। दर्जा राज्यमंत्री शांति मेहरा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी की मजबूती के लिए गंभीरता से कार्य करने की अपील की। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता हेम आर्या, रमेश सुयाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह, भगवत सिंह, राकेश कपिल, जैनू मेहरा, मदन मोहन कैड़ा, हर्ष सिंह जलाल समेत कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।