🔳 राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने बेतालघाट क्षेत्र में किया पद संचलन
🔳 भारत माता के जयकारों से गुंजायमान हुआ समूचा क्षेत्र
🔳 युवाओं से आत्मनिर्भर बनने व धर्म की रक्षा को आगे आने की अपील
🔳 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बेतालघाट व गरमपानी के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बेतालघाट व गरमपानी के संयुक्त तत्वावधान में हिंदू नववर्ष के अवसर पर बेतालघाट क्षेत्र में पथ संचलन कार्यक्रम हुआ। स्वयं सेवकों ने पूर्ण गणवेश में मुख्य बाजार क्षेत्र पथ संचलन किया। भारतीय संस्कृति व सभ्यता के उत्थान के लिए युवाओं से आगे आने का आह्वान किया गया।
रविवार को बेतालघाट क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने मुख्य बाजार क्षेत्र में पथ संचलन कर क्षेत्रवासियों से संगठित रहने का आह्वान किया। पूर्ण गणवेश में स्वयं सेवकों ने बाजार क्षेत्र में भारत माता के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान कर दिया। युवाओं से आत्मनिर्भर बनने के साथ धर्म की रक्षा को आगे आने का आह्वान किया गया। आंबेडकर पार्क में संचालित तीन दिनी प्रारंभिक शिक्षा वर्ग में पैंतीस स्वयं सेवक प्रशिक्षण ले रहे हैं। वक्ताओं ने कहा की हिंदु समाज को संगठित करने के लिए आरएसएस महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं से संघ से जुड़ने की अपील की। लोगों से लोकतंत्र के पर्व पर मतदान कर अपनी जिम्मेदारी निभाने को आह्वान भी किया गया। कई स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ स्वयं सेवकों का स्वागत किया गया। इस दौरान मनोज पडलिया, जगदीश नाथ गोस्वामी, तारा सिंह भंडारी, प्रवीण पडलिया, लक्ष्मण मेहरा, विरेन्द्र सिंह, रोहित तिवारी, प्रमोद भट्ट आदि मौजूद रहे।