🔳 लोहाली गांव में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा से माहौल भक्तिमय
🔳 भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गुंजायमान हुआ समूचा क्षेत्र
🔳 क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को हुई विशेष प्रार्थना
🔳 कल हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगेगा भंडारा
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के लोहाली गांव में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। कथा श्रवण को आसपास के गांवों से आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा।
गुरुवार को लोहाली गांव में रोजाना की तरह धर्माचार्य उमेश कांडपाल व अतुल तिवारी ने यजमानों से विधी विधान से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई। कथा व्यास दयाकृष्ण शास्त्री ने कथा पाठ किया।कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का गुणगान किया। कहा की ईश्वर संसार के कण कण में विराजमान हैं। सच्चे मन से भगवान का स्मरण करने से सभी कष्टों का निवारण हो जाता है। कथा व्यास ने श्रद्धालुओं से धर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने सनातन धर्म की रक्षा को आगे आने का आह्वान किया। चमड़ियां, धारी, खैरनी, आटाखास, आटावृता, छियोडी, धूरा, ताड़ीखेत, हरतोला समेत आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु कथा श्रवण को पहुंचे। कल यानी शुक्रवार को हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगेगा। आयोजन समिति सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से भंडारे में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। इस दौरान तेजेन्द्र सिंह जलाल, धीरेन्द्र सिंह जलाल, गोविन्द सिंह, बचे सिंह, जगत सिंह, देवेंद्र सिंह, दिगंबर सिंह जलाल आदि व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *