🔳 महिलाओं सभागार गरमपानी में हुई बैठक
🔳 कई महत्वपूर्ण विषयों पर दी गई विस्तार से जानकारी
🔳 जिला सैनिक कल्याण पुनर्वास अधिकारी ने समस्याओं का दिलाया भरोसा
🔳 कोई भी समस्या होने पर सीधे संपर्क साधने का किया आह्वान
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर महिला सभागार गरमपानी में हुई पूर्व सैनिकों की बैठक में कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कई समस्याओं का समाधान किया गया। पूर्व सैनिकों को विभिन्न जानकारियां दे लाभ उठाने का आह्वान भी किया गया। लंबित समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया गया।
मंगलवार को महिला सभागार में हुई बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि जिला सैनिक कल्याण पुनर्वास अधिकारी कर्नल ( अवकाश प्राप्त) रमेश सिंह ने पेंशन, स्पर्श पेंशन पोर्टल, जीवित प्रमाण पत्र, ईसीएचएस व आधार कार्ड के विषय पर विस्तार से जानकारी दी। कहा की कोई भी समस्या होने पर पूर्व सैनिक सीधे संपर्क साध सकते हैं। हवालबाग में अप्रैल व जून में लगने वाले 56 दिवसीय निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण की जानकारी भी साझा की गई। बैठक के दौरान कई समस्याओं का मौके पर ही निदान किया गया जबकि अन्य समस्याओं के प्राथमिकता से समाधान का भरोसा दिलाया गया। बैठक का संचालन करते हुए ब्लॉग प्रतिनिधि जगमोहन सिंह ने पूर्व सैनिकों व उनके स्वजनों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान शिवराज सिंह, जंग बहादुर मेहरा, आंनद सिंह, हरेन्द्र सिंह, बालम सिंह, प्रकाश पांडे, अनिल नेगी, अनुप सिंह, मनोज बिष्ट, नारायण सिंह, भगवती देवी, लीला देवी, मोहनी देवी आदि मौजूद रहे।