🔳 गरमपानी मंडल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने सीएचसी में चलाया सफाई अभियान
🔳 बेतालघाट मंडल ने रोपा गांव में ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी
🔳 जावा गांव स्थित आंबेडकर पार्क में की सफाई
🔳 कार्यकताओं से गांवों में सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार का आह्वान
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में में भाजपा का गांव चलो अभियान जोर पकड़ गया है। कार्यकर्ताओं ने विशेष अभियान चलाकर रोपा गांव में ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। जावा गांव स्थित आंबेडकर पार्क में सफाई की। इधर गरमपानी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में विशेष सफाई अभियान चलाकर गंदगी का निस्तारण किया।
रविवार को मंडल अध्यक्ष बेतालघाट प्रताप बोहरा की अगुवाई में कार्यकताओं ने रोपा गांव में ग्रामीणों के घरों में पार्टी के ध्वज स्थापित कर पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया। पार्टी की रिती निती की जानकारी दी। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान भी किया गया। कार्यकर्ताओं ने दोपहर बाद जावा गांव पहुंचकर आंबेडकर पार्क में सफाई अभियान चलाया। आंबेडकर जयंती पर प्रस्तावित कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार की। इस दौरान किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सिंह बोहरा, मंडल प्रतिनिधी तारा भंडारी, चंपा जलाल, हरीश पांडे, मनोज पडलिया, जानकी लोहिया, जगदीश गोस्वामी, दीप रिखाडी, आंनद रावत, गणेश नाथ, माधो सिंह, विमला नेगी आदि मौजूद रहे। इधर भाजपा मंडल अध्यक्ष गरमपानी नीरज बिष्ट की अगुवाई में कार्यकताओं ने सीएचसी गरमपानी परिसर के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया। झाड़ियां काट निस्तारण किया गया। लोगों से सफाई का विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया गया। कार्यकताओं ने क्षेत्र के लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। मंडल अध्यक्ष नीरज ने कहा की सरकार गांवों के विकास को योजनाएं तैयार कर उनका बेहतर ढंग से क्रियान्वयन कर रही है जिससे लोग लाभान्वित हो रहे हैं। कार्यकताओं से भी सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि मदन मोहन कैड़ा, देवेंद्र भंडारी, दीवान जलाल, लाभाशु सिंह, देवराज सिंह रौतेला, योगेश ढौंडियाल, राकेश रावत, सोहन सिंह करायत आदि जुटे रहे।