Site icon तीखी नज़र

[[[[[[[[[[[[ BIG BREAKING ]]]]]]]]]]]]] भाजपाइयों ने किया केंद्र सरकार की उपलब्धियों का गुणगान

🔳 विकसित भारत संकल्प सभा के तहत हुआ कार्यक्रम
🔳 11 वर्ष के कार्यकाल को दिया गया ऐतिहासिक करार
🔳 कार्यकर्ताओं से किया गया योजनाओं से लोगों को लाभान्वित करने का आह्वान
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

भाजपा कार्यालय गरमपानी में विकसित भारत संकल्प सभा के तहत हुई बैठक में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का गुणगान किया। वक्ताओं ने केंद्र सरकार के 11 साल के कार्यकाल को ऐतिहासिक करार दिया। कार्यकर्ताओं से जनकल्याणकारी योजनाओं को सूदूर गांवों के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
गुरुवार को भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य वक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र ढेला, ब्लाक प्रमुख भीमताल हरीश बिष्ट व निपुण आलमबायन ने सरकार के साल के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा की जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को लाभ मिला है वहीं सरकार के कार्यों से देश को विदेशों में भी विशेष पहचान बनी है। विधायक सरिता आर्या ने कहा की सरकार के कार्यों से लोगों का विश्वास भाजपा में बड़ा है। गांवों के विकास को भी सरकार संकल्पबद्ध है। इस दौरान योगेश ढौंडियाल, हर्ष सिंह जलाल, कुंदन सिंह जीना, भगवत सिंह बिष्ट, दलीप बोहरा, भुवन चंद्र, विनोद जलाल, भुवन बिष्ट, निर्मला जीना, सरिता, विनोद ढौंडियाल, यशपाल आर्या, देवेंद्र भंडारी, नरेंद्र बिष्ट, गोविन्द सिंह नेगी, कैलाश बुधलाकोटी, अनिल बुधलाकोटी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे‌।

Exit mobile version