🔳 कांग्रेस ने सरकार के कार्यकाल को दिया फेल करार
🔳 बहुउद्देशीय शिविरों के नाम पर जनता को छलने का लगाया आरोप
🔳 कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष व एससी मोर्चा उपाध्यक्ष ने खोला मोर्चा
🔳 शिविर लगाकर महज तालियां बजवाने के लिए भीड़ जुटाने को बताया हास्यास्पद
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
भाजपा सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल पर लगाए जा रहे बहुउद्देशीय शिवरों को कांग्रेस ने आमजन के टैक्स की बर्बादी करार दिया है। शिविर के नाम पर जनता का ध्यान जनहित से जुड़े मुद्दों से भटकाने का आरोप लगाया है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष व अनुसुचित मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष ने बयान जारी कर धामी सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल को फेल बताया है।
बेतालघाट स्थित ब्लॉक मुख्यालय में शुक्रवार को लगे बहुउद्देशीय शिविर पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शेखर दानी व अनुसुचित मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष नवीन चंद्र आर्या ने सवाल खड़े कर दिए है। आरोप लगाया की शिविर में महज आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं को इकठ्ठा कर वाहवाही लूटी जा रही है। सवाल खड़े किए की जब समस्याओं के समाधान को जिला स्तरीय अधिकारियों ही नहीं है तो समस्या का निस्तारण कैसे होगा। शिविर लगाकर महज आमजन को छला जा रहा है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शेखर दानी ने बयान जारी कर कहा की शिविर के माध्यम से महज़ तालियां बजवाने का कार्य किया जा रहा है जबकि समस्याएं जस की तस बनी हुई है। गांवों की भोली भाली महिलाओं को समूहों के माध्यम से इधर से उधर भटकाने का कार्य किया जा रहा है। जिला उपाध्यक्ष नवीन चंद्र आर्या ने भी शिविरों पर निशाना साधा। कहा की पूरे बेतालघाट में स्वास्थ्य सुविधाएं वेंटिलेटर पर है। शिक्षा व्यवस्था बदहाल है। बावजूद शिविरों से स्थानीय मुद्दों को गायब कर सरकार की झूठी वाहवाही की जा रही है। आरोप लगाया की अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआइपी का नाम उजागर न करना, जल जीवन मिशन योजना में हावी भ्रष्टाचार आसमान छू रही मंहगाई को भाजपा सरकार की तीन साल की उपलब्धि में गिना जाना चाहिए।