🔳 व्यापारी ने निजी वाहन से पहुंचाया गरमपानी अस्पताल
🔳 पहाड़ी की बुनियाद में खदान से आए दिन गिर रहे पत्थर
🔳 जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर हुए यात्री
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर अतिसंवेदनशील लोहाली क्षेत्र में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक घायल हो गया। स्थानीय व्यापारी ने निजी वाहन से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया। चिकित्सकों ने घायल का उपचार कर उसे छुट्टी दे दी। गनीमत रही की बड़ी अनहोनी टल गई।
हाईवे पर अतिसंवेदनशील लोहाली क्षेत्र में थुआ की पहाड़ी की बुनियाद में बीते दिनों लोडर मशीन से खदान किए जाने से अब खतरनाक पहाड़ी से कभी भी पत्थर हाईवे की ओर गिर जा रहे हैं। पूर्व में पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आकर कई लोग जान तक गंवा चुके हैं। बुधवार को बाडेछिना निवासी मनोज कुमार बाइक यूके 04 एएन 4862 से नैनीताल की ओर रवाना हुआ। मनोज हाईवे पर लोहाली क्षेत्र में जर्जर पहाड़ी के ठिक नीचे पहुंचा ही था की एकाएक पहाड़ी से गिरा पत्थर बाइक से जा टकराया। पत्थर लगने से बाइक असंतुलित होकर हाईवे पर रपट गई। स्थानीय व्यापारी विरेन्द्र बिष्ट ने घायल हालत में हाईवे में गिरे युवक को उठाकर अपने निजी वाहन से सीएचसी गरमपानी पहुंचाया। चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। पहाड़ी से आए दिन पत्थर गिरने से खतरा कई गुना बढ़ गया है।