🔳 183 मतों के बड़े अंतर से की शानदार जीत दर्ज
🔳 पिछले पंचवर्षीय कार्यकाल में निर्विरोध थी प्रधान
🔳 इस बार के चुनाव में मतदाताओं ने फिर जताया भरोसा
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के चापड़ ग्राम पंचायत से बड़े अंतर से जीत दर्ज करने वाली नव-निर्वाचित ग्राम प्रधान भावना पडियार ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। भरोसा दिलाया की गांव के विकास व समस्याओं के समाधान के लिए एकजुटता से कार्य किया जाएगा।
चापड़ ग्राम पंचायत से पिछली पंचवर्षीय कार्यकाल में निर्विरोध ग्राम प्रधान बनी भावना पडियार ने इस बार हुए चुनाव में बड़े अंतर से जीत हासिल कर खुद को साबित कर दिया है। भावना के पति दिलिप सिंह पडियार व भावना ने क्षेत्रवासियों को जीत का श्रेय दिया है। कहा की क्षेत्रवासियों ने उन्हें दोबारा सेवा का मौका देकर जो भरोसा व्यक्त किया है उस पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। भरोसा दिलाया की पिछले कार्यकाल में छूटे हुए विकास कार्यों को भी प्राथमिकता से पूरा कराया जाएगा‌ बताते चलें की भावना पडियार ने 183 मतों के बड़े अंतर से प्रतिद्वंद्वियों को हराकर शानदार जीत दर्ज की है।