🔳 सेवा के दौरान जनहित को ध्यान में रखकर निर्णय लेने का किया आह्वान
🔳 मेधावी लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में पाई है सफलता
🔳 पूर्व राज्यपाल ने युवाओं के लिए बताया प्रेरणास्रोत
🔳 बेटे की सफलता पर पिता की भी थपथपाई पीठ
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में सफलता प्राप्त कर पजीना गांव को गौरवान्वित करने वाले गौरव छिमवाल को महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सम्मानित किया। पूर्व राज्यपाल ने गौरव से सेवा के दौरान जनहित को ध्यान में रखकर निर्णय लेने का आह्वान किया।
शुक्रवार को कुमाऊं भ्रमण से लौटते समय खैरना पहुंचे महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में देश में 564 वीं रैंक हासिल करने वाले ताड़ीखेत ब्लॉक के पजीना गांव निवासी गौरव छिमवाल को केएमवीएन के सभागार में सम्मानित किया। गौरव से कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। कहा की गौरव युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। गौरव ने साबित कर दिया है की सूदूर गांवों में भी प्रतिभा की कमी नहीं है साथ ही कड़ी मेहनत के दम पर सफलता हासिल की जा सकती है। पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने गौरव के पिता नरेंद्र मोहन छिमवाल को भी बेटे की सफलता पर बधाई दी। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सिंह बोहरा, व्यापर मंडल उपाध्यक्ष गोविंद सिंह नेगी, भास्कर छिमवाल, अंजली छिमवाल, बहादुर सिंह जलाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *