🔳 दुर्गापुरी मंदिर में विधी विधान से श्रीमद भागवत कथा का श्रीगणेश
🔳 महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में निकाली कलश यात्रा
🔳 भजन मंडली ने दी शानदार भजनों की प्रस्तुति
🔳 देश प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को हुई विशेष प्रार्थना
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय स्थित दुर्गापुरी मंदिर में विधी विधान के साथ श्रीमद देवी भागवत कथा का श्रीगणेश हो गया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में भव्य कलश यात्रा निकाली। मां भगवती के जयकारों से कोसी घाटी गूंजायमान हो उठी। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा। दूर दराज के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
रविवार को नवरात्र पर दुर्गापुरी मंदिर में धर्माचार्य प्रेम जोशी व कैलाश कांडपाल ने विशेष मंत्रोच्चार के साथ यजमान बालम सिंह बोहरा, प्रताप सिंह बोहरा,ख्याली दत्त रिखाडी, पान सिंह जलाल से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। क्षेत्र की महिलाओं ने संत रविशंकर की अगुवाई में कौशल्या नदी से जल लेकर बेतालघाट मुख्य बाजार होते हुए नकूवा बूबू मंदिर से वापस दुर्गापुरी मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली। माता रानी के जयकारों से समूचा माहौल भक्तिमय हो उठा। मंदिर परिसर में भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दी। देश प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की गई। कथा व्यास मंगला माधुरी ने भक्तों से सदमार्ग पर चलने का आह्वान किया। कहा की सत्य के मार्ग पर चलने वाले भक्तों पर भगवान की हमेशा कृपा बनी रहती है। कार्यक्रम में बेतालघाट, चापड, रोपा, तिवारी गांव, आमबाडी, तल्ली व मल्ली सेठी, घोड़ियां हल्सों, नैनीचैक, रतौडा समेत आसपास के तमाम गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। आयोजन समिति सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। इस दौरान केवल भंडारी, गणेश जलाल, तारा भंडारी, राजेंद्र सिंह, संतोष जलाल, महेंद्र जैडा, पुष्कर जलाल, विपिन रैखाडी, प्रकाश आर्या, मोहित खंडूरी समेत कई श्रद्धालु मौजूद रहे।