🔳 कैंची धाम पहुंचे राज्यपाल ने बाबा के दर पर झुकाए शीश
🔳 देश प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि के लिए की प्रार्थना
🔳 मंदिर समिति पदाधिकारियों से की अहम बिंदुओं पर चर्चा
🔳 मेले की तैयारियों व विकास कार्यों पर लिया फिडबैक
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (अवकाश प्राप्त) गुरमीत सिंह ने बाबा नीम करौरी के दर पर मत्था टेक देश प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की। मंदिर समिति पदाधिकारियों ने राज्यपाल का स्वागत किया। राज्यपाल ने आगामी पंद्रह जून के मेले की तैयारियों को लेकर मंदिर प्रबंधन से विस्तार से चर्चा की। विकास कार्यों का फिडबैक भी लिया।
गुरुवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (अवकाश प्राप्त) गुरमीत सिंह सपरिवार कैंची धाम पहुंचे। राज्यपाल के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। मंदिर समिति सदस्यों ने राज्यपाल का स्वागत किया। बाबा की जीवनी से संबंधित पुस्तक राज्यपाल को भेंट की गई। राज्यपाल ने बाबा के दर पर मत्था टेका। हनुमान शिला पर ध्यान लगा देश प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (अवकाश प्राप्त) गुरमीत सिंह ने कहा की बाबा नीम करौरी की तपोभूमि में श्रद्धा, विश्वास व भक्ति का भाव जागृत होता है। पावन धाम न केवल साधना केंद्र है बल्कि बाबा भक्तों के लिए आध्यात्मिक प्रेरणा का स्रोत है। राज्यपाल ने मंदिर समिति पदाधिकारियों से भी कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। प्रबंधक प्रदीप साह ने राज्यपाल को मेले की तैयारियों व विकास कार्यों के संबंध में फिडबैक दिया। इस दौरान एसडीएम तुषार सैनी, सीओ प्रमोद साह, कोतवाल उमेश मलिक, तहसीलदार नेहा टम्टा, निरीक्षक प्रकाश सिंह मेहरा, चौकी प्रभारी बहादुर सिंह पाल, शैलेश साह, एमपी सिह, ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया, अनिल साह, महेंद्र सिंह, ज्ञान सिह बिष्ट आदि मौजूद रहे।