🔳 विधि विधान से अखंड रामायण पाठ का श्रीगणेश
🔳 थुआ के जंगल में स्थित मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
🔳 भजन मंडली की शानदार प्रस्तुति पर थिरके श्रद्धालु
🔳 हवन, पूर्णाहुति, महाआरती व कन्या पूजन के बाद लगा भंडारा
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

थुआ के जंगल में स्थित सुप्रसिद्ध एड़ी देवता मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान से माहौल भक्तिमय हो उठा। गांवों की सुख, शांति व समृद्धि को आराध्य देव से प्रार्थना की गई। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे समां बांधा। हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। मंदिर पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
क्षेत्र के आराध्य माने जाने वाले एड़ी देवता मंदिर में बुधवार सुबह धर्माचार्यों ने यजमानों से विधी विधान से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। विशेष मंत्रोच्चार के साथ अखंड रामायण पाठ का श्रीगणेश हुआ। क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई। भजन मंडली की शानदार प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। जंगल के बीचोंबीच स्थित मंदिर में बेहद शांत वातावरण में श्रदालुओं ने ध्यान भी लगाया। दोपहर में हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। कन्या पूजन के बाद श्रदालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आसपास के खैरना, गरमपानी, लोहाली, चमड़ियां, ताड़ीखेत समेत आसपास के तमाम गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। देर शाम तक श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। एड़ी देवता के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। मंदिर समिति पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की सफलता पर क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।