🔳 हाईवे पर भोर्या बैड क्षेत्र में मंडरा रहे खतरे का भी उठाया मुद्दा
🔳 पेयजल संकट से भी निजात दिलाने की उठाई मांग
🔳 छड़ा गांव पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सुनी समस्याएं
🔳 समस्याओं के प्राथमिकता से समाधान का दिलाया भरोसा
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित छड़ा गांव पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अजय भट्ट को ग्रामीणों ने तमाम समस्याएं गिनाई। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने प्राथमिकता से समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के दौरान गांव के कई युवाओं ने भाजपा की सदस्यता भी ली।
पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अजय भट्ट के छड़ा गांव पहुंचने पर गांव के बाशिंदों ने स्वागत किया। ग्रामीणों ने पानी की समस्या के समाधान की पुरजोर मांग उठाई साथ ही गांव को जोड़ने वाले एकमात्र मोटर मार्ग को दुरुस्त करवाने व पौराणिक मंदिर के जीर्णशीर्ण को बजट उपलब्ध कराने का मुद्दा उठाया। व्यापारी नेता विरेन्द्र सिंह बिष्ट ने एनएच की दुर्दशा तथा भोर्या बैंड क्षेत्र में बिगड़ रहे हालातों की जानकारी दी। लगातार दरक रही पहाड़ी के उपचार को ठोस कार्ययोजना तैयार करवाए जाने पर जोर दिया। केंद्रीय मंत्री ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। स्थानीय युवाओं ने भाजपा की सदस्यता भी ली। इस दौरान सरपंच विक्रम सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह बिष्ट, नंदन सिंह बिष्ट, मनोज सिंह बिष्ट, मदन मोहन कैड़ा, धन सिंह, दीवान सिंह, महेंद्र सिंह, चंदन सिंह, खुशाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *