🔳 मल्ला निगलाट स्थित केंद्र में हुआ कार्यक्रम
🔳 बच्चों को बताए गए योग के फायदे
🔳 स्वजनों से किया गया रोजाना बच्चों के साथ योग करने का आह्वान
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बेतालघाट ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्र मल्ला निगलाट में नौनिहालों ने योग कर बड़ा संदेश दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने नौनिहालों को योग के फायदे बताए। स्वजनों से बच्चों के साथ रोजाना योगाभ्यास का आह्वान किया गया।
शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्र मल्ला निगलाट में पंजीकृत नौनिहालों ने स्वजनों के साथ योगासन किया। केंद्र में पहुंचे बच्चों को कार्यकता हंसा मेहरा ने योग के विभिन्न आसन बताए। स्वजनों ने भी नौनिहालों के साथ कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी की। आशा कार्यकर्ता हंसा ने स्वजनों से नौनिहालों के साथ रोजाना योगाभ्यास करने की अपील की।

error: Content is protected !!