🔳 आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
🔳 देवाधिदेव महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ माहौल
🔳 गांवों की सुख, शांति व समृद्धि को हुई विशेष प्रार्थना
🔳 भजन मंडली की शानदार प्रस्तुति पर थिरके श्रद्धालु
{{{{ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट}}}}

बेतालघाट ब्लॉक के बढेरी गांव स्थित बढेरी महादेव मंदिर में देवाधिदेव महादेव के जयकारों से समूचा माहौल शिवमय हो उठा। हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगे भंडारे के साथ शिवमहापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का पारायण हो गया। आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। भजन कीर्तनों पर श्रद्धालु देर शाम तक झूमते रहे।
बढेरी महादेव मंदिर में धर्माचार्यों ने रोजाना की तरह यजमानों से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। मंहत पंकज गिरी की देखरेख में हुए कार्यक्रम में कथा व्यास आचार्य भानू प्रकाश पांडेय ने भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों के बारे में विस्तार से बताया। कहा की बारह ज्योतिर्लिंगों को देवताओं में सर्वश्रेष्ठ माना गया है। कथा व्यास ने भक्तों से सनातन धर्म की रक्षा को आगे आने का आह्वान किया। दोपहर बाद हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। विशेष मंत्रोच्चार के साथ गांवों की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की गई। आसपास के धनियाकोट, सिमलखा, बर्धो, रतोडा़, नैनीचैक, बसगांव, धारी, खैरनी, हल्सों, गरमपानी, खैरना, मझेडा समेत तमाम गांवों के सैकड़ों भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। भजन मंडली की शानदार प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा। मंदिर समिति सदस्य दिनभर व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

error: Content is protected !!