🔳 अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर नावली क्षेत्र की घटना
🔳 पत्थर के स्कूटी में लगने से हाइवे पर रपट गए सवार
🔳 सीएचसी गरमपानी में किया गया प्राथमिक उपचार
🔳 व्यापारी नेता ने निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर नावली के समीप पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर स्कूटी सवार असंतुलित होकर रपट गए। घटना से हड़कंप मच गया। दुर्घटना में घायल स्कूटी सवार युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों का उपचार किया। उपचार के बाद घायलों को छुट्टी दे दी गई।
हाइवे पर पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों से खतरा बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति से जुड़े भिवानी, हरियाणा निवासी विजय व नितिन रुद्रपुर स्थित कार्यालय में काम निपटाकर नैनीताल घुमने पहुंचे। जहां से दोनों ने कैंची व काकड़ीघाट जाने का निर्णय लिया। टैक्सी स्कूटी लेकर दोनों कैंची धाम में पूजा पाठ के बाद काकड़ीघाट स्थित नीम करौरी आश्रम रवाना हो गए। वापसी में दोनों हाइवे पर नावली क्षेत्र में पहुंचे ही थे की पहाड़ी से एकाएक गिरा पत्थर उनकी स्कूटी से जा लगा। नतीजतन स्कूटी हाइवे पर ही रपट गई। अल्मोड़ा की ओर से आ रहे व्यापारी नेता विरेन्द्र सिंह बिष्ट ने दुर्घटना में घायल विजय व नितिन को उपचार के लिए सीएचसी गरमपानी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों घायलों का उपचार किया। गनीमत रही की बड़ा हादसा टल गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *