🔳 बेतालघाट में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत हुआ जनसंवाद कार्यक्रम
🔳 विभागीय अधिकारियों ने दी योजनाओं की जानकारी
🔳 विकास योजनाओं को गांवों के अंतिम छोर तक पहुंचाने का लिया संकल्प
🔳 पुलिस ने साइबर अपराध से बचाव को दी अहम जानकारियां
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट में हुए जन संवाद कार्यक्रम में कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने विभागीय समितियों को मजबूत बनाने तथा सरकार व समुदाय को आमने-सामने लाकर ग्राम पंचायत स्तरीय समस्याओं के समाधान का आह्वान किया। सरकारी योजनाओं को गांवों के अंतिम छोर तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया।
सीएचसी सभागार में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ डा. निशा शेखर ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डा. निशा ने स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी कई अहम योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कई समस्याएं भी उठाई। कुछ समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया जबकि कुछ अन्य समस्याओं के समाधान को विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बीडीओ प्रतिनिधि आशीष रावत ने ब्लॉक से संचालित योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। बाल विकास विभाग की सीडीपीओ अनीता सक्सेना ने भी कई अहम जानकारियां साझा की। बेतालघाट थाने के एसआई हरी राम ने साइबर अपराध से बचने को जागरुकता को बड़ा हथियार बनाया। पुलिस हेल्पलाइन, महिला हिंसा समेत यातायात नियमों के पालन की अपील की। इस दौरान चंपा नेगी, बीएम पाठक, विनोद जोशी, सूरज मेहता, विजय पाल सिंह, शेखर फुलारा आदि मौजूद रहे।




