🔳 शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर भी कसा शिकंजा
🔳 13 लोगों के चालान कर लगाया 3250 रुपये जुर्माना
🔳 एकाएक चले पुलिस के अभियान से मचा हड़कंप
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

होली महापर्व से पहले पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लघंन करने तथा शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ शिंकजा कस दिया है। खैरना पुलिस की टीम ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर विशेष चैकिंग अभियान चलाकर ताबड़तोड़ चालान किए। शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर भी कार्रवाई की गई। पुलिस के एकाएक चले अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
सोमवार को खैरना चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह मेहरा की अगुवाई में खैरना पुलिस की टीम ने हाईवे पर भोर्या बैंड के समीप विशेष चैकिंग अभियान चलाया। तेज रफ्तार, ओवरलोड, बगैर कागजात वाहन दौड़ा रहे 16 वाहन चालकों के चालान कर 8500 रुपये जुर्माना वसूला। नियमों का उल्लघंन करने पर वाहन चालकों को कड़ी फटकार भी लगाई गई। एकाएक चलाए गए चैकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। चैकिंग अभियान के बाद पुलिस टीम ने हाईवे से सटे बाजार क्षेत्रों में शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले 13 लोगों के पुलिस एक्ट में चालान कर 3250 रुपये जुर्माना लगाया। दो टूक चेतावनी दी की अराजकता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह मेहरा के अनुसार त्यौहारी सीजन में हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने पर जाम की स्थिति पैदा न हो इसके लिए भी विशेष रणनीति तैयार की जा रही। यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान राजेंद्र सती, जगदीश धामी, दर्शन चौधरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *