◾ रोमांचक मुकाबले में रतौडा़ की टीम को दी शिकस्त
◾पंकज मैन ऑफ द मैच जबकि रोशन बने मैन ऑफ द सीरीज
◾विजेता व उपविजेता टीम को सौंपी गई चमचमाती ट्रॉफी

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

थापली किक्रेट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला मेजबान भूमिया क्लब थापली की टीम ने जीत लिया। रोमांचक मुकाबले में रतौडा़ की टीम को शिकस्त दी। मुख्य अतिथि हेम आर्या ने विजेता व उपविजेता टीम को चमचमाती ट्राफी देकर सम्मानित किया।
मंगलवार को थापली किक्रेट मैदान में रतौडा़ तथा थापली की टीम के बीच प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। मुख्य अतिथि हेम आर्या ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल मैदान पर खेल भावना का प्रदर्शन करने का आह्वान किया। टॉस जीतकर रतौड़ा की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित ओवर में 91 रन का लक्ष्य खड़ा किया। विजयी लक्ष्य का पीछा करने उतरी थापली की टीम ने पंकज नेगी के शानदार प्रदर्शन के दम पर 12 ओवर में विजयी लक्ष्य हासिल कर चैंपियनशिप पर कब्जा जमा लिया। पंकज को शानदार प्रदर्शन पर मैन ऑफ द मैच जबकि रोशन सिंह जलाल को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। दीपक व भास्कर ने अंपायर की भूमिका निभाई जबकि भगत व नारायण सिंह ने मैच का आंखों देखा हाल सुनाया। विजेता व उपविजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी सौंपी गई। इस दौरान सुरेंद्र सिंह, यशपाल सिंह, कृपाल सिंह, दिवाकर सिंह, करन सिंह, चंदन सिंह, बहादुर सिंह जलाल, जीवन सिंह बोहरा, बीरबल टम्टा, सुरेंद्र सिंह, चंदन सिंह, रोशन सिंह, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!