= कार्यकर्ता बोले संगठन और होगा मजबूत
= वरिष्ठ पदाधिकारियों का जताया आभार

(((शेखर दानी/दलिप सिंह नेगी/ पंकज नेगी की रिपोर्ट)))

बेतालघाट के भाजपा नेता तारा भंडारी को गरमपानी मंडल युवा मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। तारा के मंडल प्रभारी बनने पर लोगों ने खुशी जताई है।
संगठन की मजबूती को भाजपा नेता तारा भंडारी को गरमपानी मंडल का प्रभारी मनोनीत कर दिया गया है। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इसकी संस्तुति की है तारा लगातार संगठन की मजबूती को कार्य कर रहे हैं। कोरोना काल में भी तारा भंडारी ने लगातार दो माह तक लोगों के हित में कार्य किया। लोगों को पानी तथा जूस आदि वितरित किए। तारा भंडारी के मंडल प्रभारी बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं समेत विभिन्न व्यापारी संगठनों से जुड़े लोगों ने भी खुशी जताई। तारा भंडारी ने संगठन की मजबूती व केंद्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने की बात कही है

error: Content is protected !!