संकटकाल में दिया हर संभव मदद का भरोसा
लोगों की मदद को खाकी ने बढ़ाए हाथ

गरमपानी डेस्क : संक्रमण की रोकथाम को जहां पुलिस टीम के जवान मुस्तैदी से जीरो ग्राउंड पर डटे हुए हैं वही अब वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने लोगों की मदद के साथ ही जागरूकता अभियान भी तेज कर दिया है। थाना पुलिस बेतालघाट की टीम ने लोगों को मास्क, सैनिटाइजर के साथ ही जूस व पानी की बोतलें बांटी। संक्रमण की रोकथाम को जागरूक किया।

थानाध्यक्ष प्रेम विश्वकर्मा के नेतृत्व में थाना पुलिस की टीम सोमवार को बाजार क्षेत्र में सैनिटाइजर, मास्क पानी व जूस की बोतले लेकर निकली। बैंक, ब्लॉक मुख्यालय व बाजार क्षेत्रों में लोगों को मास्क, सैनिटाइजर बांटे गए। वहीं सुदूर गांवों से बाजार पहुंचे बुजुर्गों के साथ ही अन्य लोगों को पानी की बोतल व जूस बांटा गया। पुलिस टीम ने लोगों को संक्रमण की रोकथाम को जागरूक रहने का आह्वान किया। कहा कि संक्रमण की रोकथाम रोकने के लिए जागरूकता ही बड़ा हथियार है। थानाध्यक्ष प्रेम विश्वकर्मा ने लोगों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान एसआई नीरज चौहान, राधे श्याम लोहनी, बालकृष्ण देवड़ी, जीवन प्रसाद, हरीश बिष्ट, दीपक सिंह, कुलवंत सिंह आदि मौजूद रहे।