🔳बेतालघाट महोत्सव में कुमाऊंनी लोकगायकों ने मचाई धूम
🔳रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
🔳मुख्य सूचना आयुक्त ने संस्कृति व परंपरा के लिए ऐसे महोत्सव को बताया जरुरी
🔳विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी हुए सम्मानित
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट स्थित मिनी स्टेडियम में बेतालघाट महोत्सव की धूम मची है। कुमाऊंनी लोक गायक शानदार प्रस्तुति से लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दे रहे हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शक मंत्रमुग्ध हो जा रहे हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित भी किया गया। दूरदराज के क्षेत्रों से लोग महोत्सव का लुत्फ उठाने पहुंचे। मेला परिसर में लगे स्टॉलो से लोगों ने खूब खरीदारी भी की।
मिनी स्टेडियम में बेतालघाट महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आयोजन समिति पदाधिकारियों ने मुख्य सूचना आयुक्त का स्वागत किया। मुख्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने कोसी घाटी में ऐसे महोत्सव को पहाड़ की संस्कृति व परंपरा के लिए जरुरी बताया। मुख्य सूचना आयुक्त ने लोगों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी। विभिन्न प्रतियोगिताओं के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रंगारंग आगाज हुआ। प्रसिद्ध लोकगायक बिशन हरियाला गौरखे चेली भागुली…………. हौस्या बाना तील धारु बोला ……. तथा बांज की ढाई में मैरी पुष्पा लुकी रे………की दमदार प्रस्तुति से समा बांधा। राकेश पनेरु ने भी पतलोट की सुनीता……….व पार भीड़ें की बसंती छोरी…….. रुमा झूमा से दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम मची रही। कांग्रेस के राष्टीय सचिव प्रकाश जोशी, पूर्व विधायक संजीव आर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष नैनीताल कविता गंगोला ने भी आयोजन समिति के कार्यों की सराहना की। इस दौरान महोत्सव समिति संयोजक सुरेन्द्र हाल्सी, संरक्षक राहुल अरोड़ा, अध्यक्ष रमेश तिवारी, उपाध्यक्ष शंकर जोशी, सचिव तारा भंडारी, कोषाध्यक्ष दिलीप सिंह नेगी, महासचिव नंद किशोर आर्या, कार्यकारिणी सदस्य चंपा जलाल, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री पीसी गोरखा, शेखर दानी, कृपाल सिंह, पुष्कर सिंह, इंदर सिंह बोहरा आदि मौजूद रहे।