= कैबिनेट मंत्री ने दिया परिजनों को सांत्वना
= भविष्य में हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

(((दलिप सिंह नेगी/फिरोज अहमद/हरीश चंद्र की रिपोर्ट)))

बीते दिनों कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल में जिंदगी की जंग हारे युवा व्यवसाई के परिजनों को ढंढासा बंधाने कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत युवा व्यवसाई के घर पहुंचे। युवा व्यवसाई की माता तथा बहन को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत अस्वस्थ होने के होने के बावजूद अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित चमडिया क्षेत्र पहुंचे। बीते दिनों सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने तथा कई दिन अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ने के बावजूद जिंदगी की जंग हारे कमल दानी (30) पुत्र स्वर्गीय ख्यालीराम दानी के परिजनों से मिले। युवा व्यवसाई की मां माधवी देवी तथा बहन गीता देवी को सांत्वना दी। कहा कि कमल के इलाज को हर संभव प्रयास किया गया पर नियति को कुछ और ही मंजूर था। कैबिनेट मंत्री ने परिजनों को भविष्य में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रहीस अहमद, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष दिलीप सिंह बोहरा, रोहित अग्रवाल, राजेंद्र जैडा़, भुवन नेगी, दयाल दर्मवाल, नीरज बिष्ट, बिशन जंतवाल, घनश्याम सुयाल, दामोदर जोशी,आदि मौजूद रहे।