🔳जंयती महोत्सव समारोह में संविधान निर्माता के जीवन पर डाला गया प्रकाश
🔳विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बटोरी तालियां
🔳स्कूली नौनिहालों को वितरित किए गए स्कूली बैग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

ग्रामीण उत्थान समिति के तत्वावधान में हुए आंबेडकर जयंती महोत्सव समारोह में स्कूली नौनिहालों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वक्ताओं ने संविधान निर्माता डा. भीम राव आंबेडकर के समाज के प्रति किए गए उल्लेखनीय कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। सैकड़ों नौनिहालों को बैग भी वितरित किए गए।
बेतालघाट ब्लॉक के जावा गांव स्थित आंबेडकर पार्क में जयंती महोत्सव कार्यक्रम में देवभूमि की गौरवशाली परंपरा के दीदार हुए। गांवों की महिलाओं ने पारंपरिक झोड़ा, चांचरी, भगनौल कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। नौनिहालों ने भी विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। वक्ताओं ने संविधान निर्माता डा. भीम राव आंबेडकर की जीवन पर प्रकाश डाला। कहा की डा. भीम राव आंबेडकर को समाज के गरीब तबके के लिए किए गए कार्यों के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। मुख्य अतिथि राहुल अरोड़ा ने बाबा साहब के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों नौनिहालों को स्कूली बैग वितरित किए गए। इस दौरान पूर्व दर्जा राज्यमंत्री पीसी गोरखा, डा. दीप रैखाडी, नवीन चंद्र, महेंद्र कुमार, भरत आर्या, बिशन सिंह, इंद्र सिंह बोहरा, राजेंद्र सिंह, नर सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!