🔳गांवों के वसींदों को दी गई कई महत्वपूर्ण जानकारियां
🔳विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत हुआ कार्यक्रम
🔳दिव्यांग, वृद्धावस्था, विधवा व किसान पेंशन के भरे गए फॉर्म
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में विकसित भारत संकल्प रथ यात्रा के दौरान हुए कार्यक्रमों में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। पुलिस ने लोगों को साइबर अपराध से बचने के तौर तरीके बताएं।पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। मौके पर दिव्यांग, वृद्धावस्था, विधवा व किसान पेंशन आदि के फॉर्म भी भर गए। अधिकारियों ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
ब्लॉक के तमाम गांवों में विकसित भारत संकल्प रथ यात्रा के तहत कार्यक्रम किया जा रहे हैं। मंगलवार को रथ यात्रा सुदूर सूखा व तिवाडी़गांव में पहुंची। विभागीय अधिकारियों ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें लाभ उठाने का आह्वान किया। पुलिस टीम ने लोगों को तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराध से बचने के तौर तरीके बताए। एएसआई हरि राम ने कहा कि जागरुकता ही साइबर अपराध से बचने को अहम हथियार है। कार्यक्रम में मिली जानकारी को आसपास के लोगों के साथ भी साझा करने का आह्वान किया। पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। यात्रा के सहसंयोजक प्रताप सिंह बोहरा ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने का शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गई साथ ही वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान पेंशन के लाभार्थियों के फॉर्म भी भरे गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान सुशीला देवी ने की।संचालन कृपाल सिंह ने किया। इस दौरान रोहित तिवारी, तहसीलदार भीम सिंह कुटियाल, दीपक सावंत, लता पांडे, अनीता सक्सेना, दीपक शाही, राजपाल सिंह, गोविंद सिंह, पल्लव साह, किशोरी लाल, उर्वा दत्त जोशी, विनोद जोशी, नीता भोर्याल, ईश्वर पडियार, रविनंदन आर्या, नंदी खुल्बे, विजय कुमार, मदन सिंह, चंपा जलाल, अनीता बोहरा, विमला नेगी, मीना शाही आदि मौजूद रहे।