🔳खैरना चौकी परिसर में हुए कार्यक्रम में दी गई भावभीनी विदाई
🔳सेवानिवृत्त होने पर हुआ सम्मान समारोह
🔳व्यापारियों, पंचायत प्रतिनिधियों व पुलिस कर्मचारियों ने किया सम्मानित
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
खैरना चौकी परिसर में हुए कार्यक्रम में एएसआई गिरीश चंद्र टम्टा को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई। वक्ताओं ने कहा की एएसआई ने अपनी बेहतर कार्यप्रणाली से क्षेत्र में व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने को गंभीरता से कार्य किया। कहा की एएसआई का कार्यकाल हमेशा याद रखा जाएगा।
बुधवार को चौकी परिसर में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने की। एएसआई गिरीश टम्टा के सेवानिवृत होने पर हुए कार्यक्रम में पहुंचे व्यापारियों ने एएसआई के कार्यों की सराहना की। व्यापारी नेता मनीष तिवारी ने कहा कि क्षेत्र में व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने में एएसआई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है उनके कार्यकाल हमेशा याद रखा जाएगा। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने कहा कि एएसआई गिरीश चंद्र की कार्यप्रणाली बेहतर रही है। प्रत्येक कार्य को पूरे मनोयोग से पूरा किया। बाद में एएसआई को सम्मानित भी किया गया। एएसआई गिरीश टम्टा ने कहा कि स्टाफ व क्षेत्रीय लोगों के साथ बिताया गया समय हमेशा याद रहेगा। इस दौरान राजेंद्र सती, प्रयाग जोशी, जगदीश धामी, भावना बिष्ट, गोविंद नेगी, दिलीप सिंह बोहरा, गजेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, अजय पनौरा आदि मौजूद रहे।




