◾ वन पंचायत संघर्ष मोर्चा रामगढ़ ने किया एलान
◾ वन विभाग पर लगाया सरपंचों की उपेक्षा का आरोप
◾ जल्द मांगे पूरी किए जाने की उठाई मांग

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

वन पंचायत सरपंचों का पारा सातवें आसपास पर पहुंच गया है। मांगों की अनदेखी से अब वन पंचायत संघर्ष मोर्चा रामगढ़ ब्लॉक से जुड़े सरपंचो ने गहरी नाराजगी जताई है। संगठन अध्यक्ष ने चेतावनी दी है की यदि जल्द मांगे पूरी नहीं की गई तो फिर फायर सीजन में कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा जिसका खामियाजा वन विभाग को उठाना होगा।
ग्राम प्रधानों की तर्ज पर मुआवजा देने, फायर सीजन में सरपंचो का बीमा समेत कई अन्य मांगों को पूरा करने को बार बार आवाज उठाए जाने के बावजूद कोई सुनवाई न होने से अब संरपचो का पारा चढ़ते ही जा रहा है। ताड़ीखेत ब्लॉक के बाद अब रामगढ़ ब्लॉक के सरपंचों ने गहरी नाराजगी जता कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। वन पंचायत संघर्ष मोर्चा रामगढ़ ब्लॉक के अध्यक्ष कमल सुनाल ने आरोप लगाया है की संरपच पूरे मनोयोग से कार्य करते हैं। जंगलों को दावानल से बचाने में अपनी जान तक जोखिम में डाल देते हैं बावजूद सरपंचो की लगातार उपेक्षा की जा रही। लंबे समय से मांग उठाए जाने के बावजूद अनदेखी की जा रही है। जिसे अब कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दो टूक कहा की जल्द मांगे नहीं मानी गई तो फायर सीजन में सरपंच कार्यों का पूर्ण रुप से बहिष्कार कर देंगे। कोई भी सरपंच जंगलों में आग बुझाने नहीं जाएगा। संरपच भीम सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह भंडारी, भोपाल सैनी, पूरन रावल, जगदीश आदि ने भी संगठन अध्यक्ष के साथ मिलकर आंदोलन तेज करने का दावा किया है।

error: Content is protected !!