🔳 भैरव देवता मंदिर के पुनः निर्माण पर लगेगा भंडारा
🔳 भजन मंडली देगी भजनों की शानदार प्रस्तुति
🔳 समिति सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से किया बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट से सटे अमेल गांव में स्थित देवी मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कल यानि बुधवार को मंदिर परिसर में भैरव देवता मंदिर के पुन: निर्माण पर विधी विधान व हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगेगा। आयोजन समिति के भरत आर्या ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने का आह्वान किया है।
अमेल गांव स्थित सुप्रसिद्ध देवी मंदिर में भैरव देवता मंदिर का पुन: निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। बुधवार को मंदिर में विधी विधान से धार्मिक अनुष्ठान के साथ भैरव देवता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगेगा। आयोजन समिति ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। मंदिर परिसर के आसपास व्यवस्था चाक चौबंद करने के साथ ही मंदिर को भव्य रुप से सजाया गया है। आयोजन समिति के भरत आर्या के अनुसार धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही मंदिर परिसर में भजन संध्या भी होगी। भरत ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंचने का आह्वान किया है।