◾मनोज कुमार को गरमपानी मंडल का दायित्व
◾जिलाध्यक्ष ने जारी की पदाधिकारियों की सूची

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के खैरनी ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान अखिलेश कुमार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा बेतालघाट मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जबकि गरमपानी मंडल का दायित्व मनोज कुमार तथा रामगढ़ मंडल की जिम्मेदारी विनोद कुमार को सौंपी गई है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एकजुटता से कार्य करने की बात कही है।

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष भुवन चंद्र आर्या ने मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। बेतालघाट भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष पद पर खैरनी ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान अखिलेश कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि रामगढ़ मंडल विनोद कुमार तथा गरमपानी मंडल की कमान मनोज कुमार को सौंपी गई है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठनात्मक मजबूती को कार्य करने की बात कही है। पदाधिकारियों के मनोनयन पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गरमपानी सोबन सिंह, रामगढ़ अंकित पांडे, बेतालघाट नंदी खुल्बे, चंपा जलाल, प्रताप बोहरा, हीरा सिंह, दलीप सिंह नेगी आदि कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।

error: Content is protected !!