🔳 हल्द्वानी से ही समिति संख्या में आगे भेजे जाए श्रद्धालु
🔳 एक दल के वापस लौटने के बाद दूसरे दल को किया जाए रवाना
🔳 पंजीकरण प्रक्रिया से ही पहाड़ की सड़कों के जाम से मुक्त होने का किया दावा
🔳 व्यापारियों ने उठाई पुरजोर मांग, जल्द डीएम से मिलेगा शिष्टमंडल
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर कैंची क्षेत्र में जाम की समस्या से निजात दिलाने को व्यापारियों ने हल्द्वानी से ही श्रदालुओं को पंजीकरण प्रक्रिया के माध्यम से कैंची भेजने पर जोर दिया है। व्यापारियों के अनुसार पंजीकरण के जरिए सीमित संख्या में श्रद्धालुओं के कैंची पहुंचने से काफि हद तक जाम की समस्या खत्म हो सकेगी। व्यापारियों ने जल्द ही मामले को लेकर जिलाधिकारी से वार्ता की बात कही है।

हाईवे पर सुप्रसिद्ध कैंची धाम में रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो जा रही है। पहले विकेंड पर सामने आने वाली जाम की समस्या अब रोजाना की समस्या बन चुकी है। पुलिस प्रशासन यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने को कड़ी मशक्कत कर रहा है पर रिकार्ड भीड़ उमड़ने से सभी रणनीति फेल हो जा रही है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने व्यवस्था में सुधार को हल्द्वानी से ही पंजीकरण व्यवस्था बनाने पर जोर दिया है। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बिष्ट, मनीष तिवारी, गजेन्द्र सिंह नेगी, मनोज बिष्ट, कुबेर सिंह जीना के अनुसार हल्द्वानी से ही एक समिति संख्या में श्रद्धालुओं को कैंची भेजा जाय तथा उस दल के लौटने के बाद ही श्रदालुओं के दूसरे दल को कैंची भेजने से काफि हद तक व्यवस्था में सुधार संभव है। कहा की शुरुआत में कुछ समस्याएं सामने आ सकती है पर एक बार व्यवस्था सुचारु होने के बाद श्रदालुओं को भी राहत मिलेगी साथ ही पहाड़ की सड़कें भी जाम से मुक्त हो सकेंगी। व्यापारी सुनील मेहरा, कुलदीप सिंह खनायत, आंनद सिंह नेगी, पंकज नेगी, फिरोज अहमद, पंकज भट्ट, मनोज नैनवाल आदि ने पंजीकरण व्यवस्था शुरु कराए जाने की पुरजोर मांग उठाई है ताकि जाम की समस्या से जूझ रहे पहाड़ के लोगों को राहत मिल सके। कहा की जल्द ही व्यापारियों का एक शिष्टमंडल इस मुद्दे पर जिलाधिकारी से वार्ता करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *