छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से बांधा समां
वर्ष भर विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी हुए सम्मानित
प्रधानाचार्य को भी मिला उत्कृष्ट कार्य को सम्मान
संयुक्त मजिस्ट्रेट ने विद्यार्थियों से साझा की कई अहम जानकारियां
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भुजान का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दे समां बांधा। वर्ष भर विभिन्न गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। विधायक डा. प्रमोद नैनवाल ने प्रधानाचार्य डा. संजीव अहलावत को उत्कृष्ट कार्य पर सम्मानित किया। विद्यार्थियों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर कई अहम सवाल पूछ जिज्ञासा शांत की।
गुरुवार को विद्यालय परिसर में वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक डा. प्रमोद नैनवाल ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं ने स्वागत गीत के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया। छात्र छात्राओं ने कुमाऊनी, गढ़वाली, पंजाबी समेत विभिन्न राज्यों के संस्कृति से जुड़े शानदार कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. संजीव अहलावत ने वार्षिक आख्या पेश की। विधायक डा. प्रमोद नैनवाल ने विद्यालय में शैक्षणिक कार्यों व अन्य गतिविधियों को सराहनीय बताया। विद्यालय की छात्राओं ने संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आंनद से प्रशासनिक सेवा की तैयारी को लेकर कई अहम सवाल पूछे। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने विद्यार्थियों से अनुशासन, कड़ी मेहनत को जरुरी बताया साथ ही लक्ष्य तय कर सफलता प्राप्ति तक शत-प्रतिशत तैयारी में जोर देते हुए कई अहम जानकारियां साझा की। विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. संजीव अहलावत को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित भी किया गया। वर्ष भर विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने मेधावियों को भी सम्मानित कर भविष्य में भी बेहतर परिणामों का आह्वान किया गया। इस दौरान शैलेश मटियानी पुरुस्कार प्राप्त शिक्षक दीपक बिष्ट, शिवराज सिंह बिष्ट, जिंप सदस्य धन सिंह, रमेश खनायत, दिलिप सिंह बोहरा, पानी राम, मुकेश पांडे, पीटीए अध्यक्ष नवीन जोशी, एसएमसी अध्यक्ष नंदी जोशी, बीडीसी अभिषेक बिष्ट, भंवर सिंह, ओमप्रकाश, दीपक मेहरा, शकील सिद्दीकी, रेणु उपाध्याय, दीपा, ऐश्वर्या, ललित जोशी, पूजा थापा आदि मौजूद रहे।