Breaking-News

मास्क ठीक से ना लगाने पर किए जा रहे चालान
जनपद की सीमा पर तेज हुई निगरानी

गरमपानी डेस्क : अल्मोड़ा व नैनीताल जनपद की सीमा पर भुजान क्षेत्र में तैनात पुलिस के जवानों ने निगरानी बढ़ा दी है। वाहनों की चेकिंग के साथ ही अब कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन कर बेवजह घूम रहे लोगों का भी चालान काटा जा रहा है। लोगों से नियमो का पालन करने का आह्वान भी किया जा रहा है।
संक्रमण की रोकथाम को बीते एक माह से भुजान क्षेत्र में पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के कर्मी मुस्तैदी से डटे हुए हैं। पहाड़ जाने वाले लोगों का आरटीपीसीआर जांच कर स्वैब के नमूने लिए जा रहे हैं। एसआई निखिलेश बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस के जवान मुस्तैदी से ड्यूटी निभा रहे हैं। वाहनों में मानक से अधिक यात्री होने पर वाहन चालकों का चालान किया जा रहा है।तो वही कर्फ्यू के समय बेवजह टहलने वाले लोगों पर भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम बेवजह घूमने वाले लोगों का चालान काट रही है। मास्क ढंग से ना लगाने व बेवजह घूमने वाले करीब आठ लोगों का चालान कर जुर्माना वसूला गया। बाद में लोगों को मास्क भी वितरित किए गए। पुलिस टीम के जवानों ने साफ चेतावनी दी है कि बेवजह घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। पुलिस टीम ने लोगो से नियमो का पालन करने का आह्वान भी किया है ताकि संक्रमण की रोकथाम की जा सके।