Breaking-News

शादी से दो दिन पहले दुल्हन कोरोना पाजिटिव
वर पक्ष ने भरी पीपीई किट में शादी की हामी
पिता ने लगाई प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग से व्यवस्थाओं की गुहार

गरमपानी : हाइवे से सटे एक गांव की बिटिया पीपीई किट में अपने जीवन साथी के साथ सात फेरे लेगी। जिंदगी भर साथ देने की कसम खाएगी। दुल्हन के पिता ने इसके लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग से पीपीई किट समेत अन्य व्यवस्थाओं की गुहार लगाई है।
हाइवे से सटे एक गांव में 31 मई को ऊधमसिंहनगर जनपद से बरात पहुंचनी है। विवाह की सारी तैयारियां जोरों पर है। बीते दिनों आरटीपीसीआर जांच के बाद शनिवार को आई रिपोर्ट में दुल्हन पॉजिटिव पाई गई। अब ऐसे में दुल्हन पक्ष के परिवार में बड़ी असमंजस की स्थिति खड़ी हो गई। बेटी के होने वाले ससुराल संपर्क साधा गया। वर पक्ष के लोगों ने पीपीई किट में ही शादी करने का भरोसा दिलाया। तब जाकर वधू पक्ष के लोगों की जान में जान आई। अब वधू पक्ष के लोग तैयारियों में जुट गए हैं। दुल्हन के पिता ने प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग से पीपीई किट में विवाह की अनुमति की अनुमति देने तथा अन्य व्यवस्थाओं की गुहार लगाई है ताकि वैवाहिक कार्यक्रम निपटाया जा सके। स्वास्थ्य विभाग ने फिलहाल वधू पक्ष के पिता को दस पीपीई किट उपलब्ध करा दिया है।