help-by-police

भुजान बैरियर पर तैनात पुलिस न कर रही जरूरतमंदों की मदद
एसआई बोले – आगे भी जारी रहेगा अभियान

गरमपानी : कोरोना संकट में जहां पुलिस मुस्तैदी से संक्रमण की रोकथाम को जीरो ग्राउंड पर डटी हुई है वहीं मिशन हौसला के तहत लोगों को राशन भी वितरित किया जा रहा है। बुजुर्गों को मास्क वितरण के साथ उनकी कुशलक्षेम भी पूछी जा रही है।

कोरोना संकटकाल में उत्तराखंड पुलिस लोगों की मदद करने में दो कदम आगे है। डीजीपी के मिशन हौसला के तहत पुलिसकर्मी जगह-जगह राशन वितरण में जुटे हुए हैं। वही जरूरतमंदों की बढ़-चढ़कर मदद भी की जा रही है। भुजान एसआई निखिलेश बिष्ट ने जरुरतमंदो को चावल, आटा, सब्जी,तेल व अन्य जरूरी सामान वितरित किया। साथ ही मास्क का भी वितरण किया। संक्रमण की रोकथाम को लोगों को जागरूक भी किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य का हालचाल जानने का भी अभियान शुरू किया गया है। आसपास के गांवों के बुजुर्गों से संपर्क साध उनका हालचाल जाना तथा उन्हें मास्क बांटे। भविष्य में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया गया। एसआई निखिलेश बिष्ट ने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस की कार्यशैली की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।