= जहां हरदा वहां हम…
= हरीश रावत की पोस्ट के बाद काग्रेंस में उबाल

(((नैनीताल से तनुजा बिष्ट की रिपोर्ट)))

हरीश रावत के ट्वीट के बाद राज्य की कांग्रेस में उठे उबाल पर सियासत भी तेज है। हरीश रावत के पोस्ट लिखने के बाद अब हरीश समर्थक भी खुलकर सामने आने लगे हैं। कल से कांग्रेस में हुई हलचल के बाद हरीश रावत समर्थकों ने सोशल मीडिया में भी अभियान शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटों में देश की मीडिया के साथ हरीश रावत समर्थक फेसबुक,वट्सएप, ट्विटर पर खुलकर “‘जहां हरीश रावत वहां हम….हम सबकी चाहत है हरीश रावत का कैम्पेन चला रहे हैं”” । युवा से लेकर कांग्रेस के बुजुर्ग नेता भी हरीश रावत के समर्थक खुद को आगे दिखाने में जुटे हैं। हालांकि कई समर्थक सोशल मीडिया पर देवेंद्र यादव को राज्य से हटाने की मांग कर रहे है। नाम नहीं छापने के शर्त पर एक समर्थक ने कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस में ये सब कुछ नुकसान दे रहा है और बड़े नेताओं को इस समय एकजुट होना चाहिए, वहीं जहां हरीश वहां हम के कैम्पेन पर कहा कि हरीश रावत ही इस राज्य में सरकार ला सकते हैं और इसके लिए मेहनत भी कर रहे हैं उनकी सभाओं में भीड़ से जाहिर है कि सरकार आ सकती है।

error: Content is protected !!