= चार वाहनों में मानक से अधिक उपखनिज पाए जाने पर वाहन भी किया गए सीज
= एकाएक चले अभियान से मचा हड़कंप
= एसडीएम ने किया दावा आगे भी जारी रहेगा अभियान

(((टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

मुख्य सचिव के आदेश के बाद खनन विभाग व प्रशासन की टीम ने बेतालघाट क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी की। अवैध खनन पर अंकुश को एक-एक कर वाहनों की तुलाई भी की गई वही अधिक खनिज पाए जाने तथा रॉयल्टी से अधिक उप खनिज बेचे जाने पर एक स्टोन क्रशर को सीज कर दिया गया। एसडीएम ने दावा किया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
अवैध खनन पर अंकुश को प्रदेश के मुख्य सचिव एसएस संधू के कड़ा रुख अपनाने के बाद गुरुवार को एसडीएम राहुल शाह तथा संयुक्त निदेशक खनन राज्यपाल लेघा ने विभागीय कर्मचारियों के साथ बेतालघाट क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी की। उप खनिज भरकर आवाजाही कर रहे वाहनों की जांच की गई। वाहन यूके01 सीए 0679 तथा यूके 04 सीबी 1183 में उप खनिज लदे होने के बावजूद अभिलेख प्रस्तुत न किए जाने पर दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया। रतौडा़ क्षेत्र में बैजनाथ स्टोन क्रशर पर रॉयल्टी से अधिक उपखनिज बेचे जाने तथा 2045.18 घन मीटर अधिक खनिज पाए जाने पर अग्रिम आदेशों तक स्टोन क्रशर पर ई रवाना पोर्टल आईडी बंद कर क्रशर सीज कर दिया गया वही स्टोन क्रशर के समीप खड़े अन्य दो वाहन यूके01सीए0728 व यूके04सीबी 6699 पर लदे खनिज की स्टोन क्रशर पर जांच कराई गई तो एक वाहन में 16.30 तथा दूसरे वाहन में 60.60 कुंतल उपखनिज अधिक पाया गया। इन दोनों वाहनों को भी सीज कर दिया गया। उपजिलाधिकारी राहुल साह व खनन विभाग के संयुक्त निदेशक राजपाल लेघा के अनुसार अवैध खनन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

error: Content is protected !!