= राजस्व पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग
= आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज,जांच शुरु
= शांत गांवो में घटना से हड़कंप

(((दलिप सिंह नेगी/मनोज पडलिया/भीम बिष्ट की रिपोर्ट)))

पहाड़ के गांव अंशात होते जा रहे है।बेतालघाट तहसील के सूदूर गांव में महिला से दुराचार का मामला सामने आया है। राजस्व पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश तेज कर दी है फिलहाल आरोपित पकड़ से बाहर है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
मामला बेतालघाट तहसील के कांडा गांव का है। गांव की महिला ने राजस्व पुलिस को तहरीर दे बताया की उसका पति कास्तकार है भतीजी की शादी की तैयारियों को लेकर उसका पति बीते दिनो घर से बाहर था।वह घर पर अकेली थी।बीती रात रिश्ते में जेठ लगने वाला गांव का ही भुवन चंद्र उसके घर आ धमका। जोर जबरदस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म किया।किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। दूसरे दिन पति के घर वापस आने पर पीडिता ने अपने पति को आपबीती सुनाई तथा बेतालघाट तहसील पहुंच आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। राजस्व उपनिरीक्षक प्रवीन सिंह ह्याकी के अनुसार तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है। महिला का मेडिकल परीक्षण भी करवाया गया है।बताया की आरोपित की तलाश तेज कर दी गई है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोगो ने भी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!