= हल्द्वानी स्थित एफटीआई के खेल मैदान में हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं
= 3000 मी. दौड़ में सबसे तेज दौडे़ हल्द्वानी के विपिन,बालिका में ओखलकांडा की पायल बनी विजेता
= रामनगर की पायल रावत ने सबसे दूर फेंका चक्का

(((हल्द्वानी से संजय चौधरी/उदित चौधरी की रिपोर्ट)))

जनपद स्तरीय खेल महाकुम्भ के समापन दिवस के अवसर पर एफटीआई में आयोजित अण्डर-21 बालक वर्ग में 100 मी दौड में समरजीत (रामनगर ब्लाक) प्रथम, बालम सिंह (ओखलकाण्डा) द्वितीय व सागर सिंह (कोटाबाग) तृतीय स्थान पर रहे। 400 मी. दौड में राहुल सिंह (हल्द्वानी) प्रथम, कमल सिंह (धारी) द्वितीय व नीरज (ओखलकाण्डा) तृतीय , 800 मी. दौड में सुयोग (हल्द्वानी) प्रथम, मनीष (रामनगर) द्वितीय व नीरज (ओखलकाण्डा) तृतीय तथा 1500 मी. दौड में देवाशीष (रामनगर) प्रथम, अमित सिंह (हल्द्वानी) द्वितीय व प्रदीप कुमार (रामगढ) तृतीय, 3000 मी. दौड में विपिन चन्द्र जोशी (हल्द्वानी) प्रथम, प्रदीप कुमार (रामगढ) द्वितीय, सूर्य प्राताप (धारी) तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेक में प्रकाश चन्द्र (ओखलकाण्डा) प्रथम, आशीष सिंह (हल्द्वानी) द्वितीय व राहुल मेहरा (रामनगर) तृतीय स्थान पर रहे। लम्बी कूद में बालम बोरा (ओखकाण्डा) प्रथम, अमन पाल (भीमताल) द्वितीय व विशाल सिंह (रामनगर) तृतीय , ऊॅची कूद में मौ. इरशाद (रामनगर) प्रथम, रितेश बोरा (ओखकाण्डा) द्वितीय व करन (कोटाबाग) तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में 100 मी. दौड में संध्या नेगी (हल्द्वानी) प्रथम, आंचल (रामनगर) द्वितीय व कविता (धारी) तृतीय, 400 मी. दौड में बालिका वर्ग खुशबू (हल्द्वानी) प्रथम, तुलसी (धारी) द्वितीय व लक्ष्मी तृतीय, 800 मी. दौड में बालिका वर्ग निकिता (भीमताल) प्रथम, पूजा चौहान (ओखलाकाण्डा) द्वितीय व तुलसी बिष्ट (धारी) तृतीय , 1500मी. दौड में तुलसी बिष्ट (धारी) प्रथम, निकिता शर्मा (भीमताल) द्वितीय व मीना तृतीय, 3000 मी. दौड में पूजा चौहान (ओखलकाण्डा) प्रथम, तुलसी (धारी) द्वितीय, पूजा बिष्ट (कोटाबाग) तृतीय स्थान पर रही। गोला फेक में पायल रावत (रामनगर) प्रथम, प्रियांका बिष्ट (हल्द्वानी) द्वितीय व मौनिका नयाल (भीमताल) तृतीय तथा लम्बी कूद में चित्रा नयाल (भीमताल) प्रथम, रितु नेगी (कोटाबाग) द्वितीय व कल्पना बिष्ट (धारी) तृतीय, ऊॅची कूद में आंचल रामगनर (हल्द्वानी) प्रथम, माया बिष्ट (धारी) द्वितीय व रितु नेगी (कोटाबाग) तृतीय स्थान पर रही। बालक वर्ग चक्का फेक में प्रकाश चन्द्र (ओखलकाण्डा) प्रथम, अमित कोरंगा (हल्द्वानी) द्वितीय व राहुल मनराल (भीमताल) तृतीय तथा भाला फेक में अमित कोरंगा (हल्द्वानी) प्रथम, राहुल सिंह (भीमताल) द्वितीय व लोकेश बिष्ट (रामनगर) तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार बालिका वर्ग चक्का फेक पायल रावत (रामनगर) प्रथम, प्रियांक बिष्ट (हल्द्वानी) द्वितीय व सुनिता (भीमताल) तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी दीप्ती जोशी व बीओ पीआरडी डीएन काण्डपाल, कीर्ति वर्मा, वन्दना क्वीरा, राजदीप पंत, निर्णायक ममता जोशी, पूरन, जानकी क्वीरा, प्रशिक्षक शिवेन्द्र नेगी, राजेन्द्र परवाल, प्रकाश बोरा, अनिल मेवाडी , गीता रजवार आदि मौजूद थे।

error: Content is protected !!