= सीएचसी में किया गया घायल का उपचार
= स्थानीय लोगो ने साथी को पकडा़

(((पंकज नेगी/हरीश कुमार/अंकित सुयाल की रिपोर्ट)))

बाजार क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक सवार अब दुर्घटना का सबब बन गए हैं। तेज रफ्तार बाइक सवार ने क्षेत्र की एक महिला को चपेट में ले लिया। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। महिला को सीएचसी गरमपानी में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक सवार दुर्घटना का सबब बने हुए है। शुक्रवार को खैरना निवासी शांति देवी को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। एकाएक टक्कर लगने से शांति देवी घायल हो गई। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। टक्कर मारने वाला कूल गांव(सुयालबाडी़) निवासी हेम चंद्र मौके से फरार हो गया जबकि उसके उसके साथी राहुल को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया बाद में उसे चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।टक्कर मारने के बाद फरार बाईक चालक की खोजबीन शुरु कर दी गई है।

error: Content is protected !!