= रातीघाट बेतालघाट मार्ग पर सूरीफार्म क्षेत्र की घटना
(((भाष्कर आर्या/पंकज नेगी/पंकज भट्ट की रिपोर्ट)))

रातीघाट बेतालघाट मोटर मार्ग पर पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। संयोगवश चालक समेत दो लोग बाल-बाल बच गए। बड़ा हादसा टल गया।
वाहन चालक मोहम्मद सलीम पिकअप यूपी 22 एटी 6872 में अपने एक अन्य साथी को लेकर खैरना बाजार से सिल्टोना गांव की ओर रवाना हुआ। रातीघाट बेतालघाट मोटर मार्ग पर सूरीफार्म क्षेत्र में पहुंचा ही था कि एकाएक वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। नतीजतन वाहन असंतुलित होकर खाई की ओर जा पलटा। दुर्घटना की आवाज सुन आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़ेः वाहन के अंदर फंसे वाहन चालक व उसके साथी को बमुश्किल बाहर निकाला गया। संयोगवश दुर्घटना में दोनों लोग बाल-बाल बच गए दोनों का सीएचसी गरमपानी में प्राथमिक उपचार किया गया।

error: Content is protected !!