🔳 राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के तहत होगा विशेष अभियान का श्रीगणेश
🔳 जांच के बाद उपलब्ध कराया जाएगा उपचार
🔳 सूदूर गांवों तक पहुंचेगा स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ
🔳 चिकित्सा प्रभारी ने स्वास्थ्य कर्मियों को दिए दिशा निर्देश
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]

गरमपानी डेस्क : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में हुई बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के तहत बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में चलने वाले विशेष अभियान की रुपरेखा तैयार की गई। चिकित्सा प्रभारी डा. अभिलाषा पांडे ने स्वास्थ्य कर्मियों से गंभीरता से कार्यक्रम में भागीदारी करने तथा गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाने का आह्वान किया।‌
शनिवार को सीएचसी सभागार में चिकित्सा प्रभारी डा. अभिलाषा पांडे की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में रविवार से ग्राम पंचायतवार चलने वाले स्वास्थ्य अभियान पर विस्तार से चर्चा हुई। चिकित्सा प्रभारी ने बताया की अभियान के तहत सांस कार्यक्रम के तहत जीरो से पांच वर्ष तक के नौनिहालों में निमोनिया की स्क्रिनिग, लक्षणों की पहचान व बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, स्पेशल इम्यूनाइजेशन कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओं व नौनिहालों का टीकाकरण व छूटे हुए लाभार्थियों को सेवाओं का लाभ दिलाया जाएगा। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के विशेष टीबी स्क्रिनिग अभियान के जरिए संभावित क्षय रोगियों की पहचान व जांच तथा उपचार शुरु करने के साथ ही गैर संचारी रोग कार्यक्रम के जरिए तीस वर्ष से अधिक आयु वर्ग के ग्रामीणों में गैर संचारी रोगों विशेषकर उक्त रक्तचाप व मधुमेह आदि की जांच की जाएगी। चिकित्सा प्रभारी ने आशा कार्यकर्ताओं, सीएचओ व एएनएम से अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी कर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ ग्रामीणों को दिलाने की अपील की। बैठक में ग्राम पंचायतवार रोस्टर भी तैयार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!