🔳 सड़कों पर सुगम व सुरक्षित आवाजाही को व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश
🔳 सीएम के सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के आदेशों का तेजी से पालन पर दिया जोर
🔳 गुणवत्ता के साथ तय समय पर कार्य पूरा करने को किया निर्देशित
🔳 लापरवाही कतई बर्दाश्त न किए जाने की दी चेतावनी
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]
सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के अभियान में तेजी लाने को लोनिवि के लोनिवि के मुख्य अभियंता पीएस बृजवाल ने कई ग्रामीण सड़कों का निरीक्षण किया। मुख्य अभियंता ने विभागीय अधिकारियों को सड़कों पर सुगम व सुरक्षित आवाजाही को व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। गड्ढा मुक्त अभियान में भी तेजी लाने पर जोर दिया। गुणवत्ता के साथ कार्यों को तय समय पर पूरा करवाएं जाने के निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए सड़कों को गड्डा मुक्त किए जाने के निर्देश के बाद लोक निर्माण विभाग हरकत में आ गया है। सड़कों की हालत में सुधार को किए जा रहे कार्यो का जायजा लेने लोनिवि के मुख्य अभियंता पीएस बृजवाल ने विभागीय अधिकारियों की टीम के साथ बेतालघाट व रामगढ़ ब्लॉक की एक के बाद एक सड़कों का ताबड़तोड़ निरीक्षण किया। मुख्य अभियंता ने रामनगर – भंडारपानी, अमगडी – बोहराकोट – आखूलढूंगा, तल्ली सेठी – बेतालघाट – रतौडा – भुजान, विशालकोट – जैना रिची बिल्लेख तथा बेतालघाट – भतरौजखान, भुजान – बेतालघाट, बेतालघाट खैेरना, ढोकाने ओडाखान – पसियापानी – भटेलिया मुक्तेश्वर व खुटानी भवाली धानाचूली, पतलोट समेत दर्जनों सड़कों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्य अभियंता ने विभागीय अधिकारियों के साथ कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा कर सड़कों पर आवाजाही सुरक्षित व सुगम बनाने के निर्देश दिए। सड़कों पर गुणवत्ता के साथ तय समय पर कार्य पूरा करने को कहा। चेताया की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान अधिशासी अभियंता हीरा सिंह बिष्ट समेत कई विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
