🔳 स्थानीय लोग भी दहशत में आए
🔳 एकाएक धरती के डोलने से मचा हड़कंप
🔳 4.4 रही तीव्रता, चमोली के। नारायणबगड़ के समीप रहा केंद्र
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]

भूकंप के झटके से कोसी घाटी के लोग सख्ते में आ गए। करीब छह सेकेंड तक महसूस किए गए झटकों से दहशत में आए लोग घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल नुकसान की कोई सूचना नहीं है। इंटरनेट प्लेटफार्म पर भी लोग भूकंप के झटकों की सूचना साझा कर एक दूसरे की कुशलक्षेम लेने में जुटे रहे।
मंगलवार रात लोग भोजन के बाद सोने की तैयारी कर रहे थे की तभी करीब 10:24 मिनट के आसपास धरती के डोलने से हड़कंप मच गया। दहशत में आए लोग घरों से बाहर निकल आए। वहीं गरमपानी, खैरना व छड़ा बाजार क्षेत्र में स्थित होटल व होमस्टे में रुके पर्यटक भी परिवार समेत हाईवे पर आ गए। हालांकि स्थिति सामान्य होने के बाद पर्यटक वापस होटलों में चले गए। भूकंप से नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भूंकप की तीव्रता 4.4 रिएक्टर तथा केंद्र चमोली का नारायणबगड़ के समीप बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!