🔳 पुलिस की श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए जा रहे बेहतरीन प्रबंधन व सुरक्षा व्यवस्था को सराहा
🔳 श्रद्धालुओं व पर्यटकों से पुलिस-प्रशासन के यातायात व सुरक्षा नियमों का पालन करने का किया आह्वान
🔳 पुलिस ने स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अभिनेता व पूरी टीम को किया सम्मानित
[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]
बाबा नींब करौरी के जीवन व चमत्कारों पर बनी हनुमान अंश में बाबा का किरदार निभाने वाले शोभिनव सत्या ने कैंची धाम में पुलिस की व्यवस्थाओं की सराहना की है साथ ही श्रद्धालुओं से भी व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए पुलिस का सहयोग की अपील की है। पुलिस टीम ने हनुमान अंश के मुख्य मुख्य कलाकार व पूरी टीम को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
बीते सोमवार को चर्चित फिल्म हनुमान अंश’ के अभिनेता शोभिनव सत्या फिल्मी टीम के सदस्यों के साथ बाबा नीम करौली आश्रम पहुंचे। अभिनेता एवं उनकी टीम ने बाबा के दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए तैनात पुलिस की शोभिनव सत्या व पूरी टीम ने प्रशंसा की। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए जा रहे बेहतरीन प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था एवं सेवा भाव को भी सराहा। अभिनेता शोभिनव सत्या ने श्रद्धालुओं व पर्यटकों से पुलिस-प्रशासन द्वारा बनाए गए यातायात एवं सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील भी की। इस दौरान क्षेत्राधिकारी भवाली रविकांत सेमवाल, कोतवाल प्रकाश मेहरा, यातायात निरीक्षक महेश चंद्रा, चौकी प्रभारी खैरना विजय कुमार ने अभिनेता शोभिनव सत्या व उनके साथ मौजूद रागिनी सोना व पूर्णिमा तिवारी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा फिल्म हनुमान अंश पार्ट टू के लिए शुभकामनाएं दीं।
