🔳 गर्भवती महिलाओं को बांटे गए मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट
🔳 सरकार व विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने का किया गया आह्वान
🔳 टूनाकोट गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में हुआ कार्यक्रम
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

कुंजगढ घाटी के टूनाकोट गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को सरकार व बाल विकास विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया गया। लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट भी वितरित किए गए। नौनिहालों के भोजन में पौष्टिक आहार शामिल करने पर जोर दिया गया।
मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्र में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा मंडल के पूर्व महामंत्री सुनील मेहरा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि सरकार महिलाओं व नौनिहालों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही हैं। उन्होंने योजनाओं का लाभ सूदूर गांवों के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। बाल विकास से जुड़ी योजनाओं के उद्देश्य, उनके लाभ तथा पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी साझा की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता ने बाल विकास विभाग से संचालित योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। पोषक तत्वों के विषय पर विस्तार से जानकारी साझा की। महिलाओं से समय समय पर टीकाकरण की अपील की। गांव के लोगों से साफ सफाई का विशेष ध्यान देने को कहा। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट भी वितरित किए गए। इस दौरान ग्राम प्रधान नवीन मेहरा, हरीश सिंह, प्रियांशु मेहरा, गुड्डू सिंह, आशा कार्यकर्ता ऊषा देवी, मंजू देवी, किसनी देवी, बबीता मेहरा, हर्षिता मेहरा समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!