🔳 व्यवस्था में सुधार को ठोस उपाय के बजाय वाहनों को रोकने पर जताया रोष
🔳 आगे बढ़ने की जिद पर अड़ा, पुलिसकर्मियों ने बामुश्किल समझाया
🔳 खैरना स्थित पैट्रोल पंप में गहराया तेल का संकट
🔳 पैट्रोलियम पदार्थ का वाहन पहुंचने के बाद शुरु हुई आपूर्ति
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
यातायात व्यवस्था सुगम बनाने को अल्मोड़ा व नैनीताल जनपद की सीमा पर वाहनों को रोके जाने से वाहन चालक ने आपा खो दिया। गुस्साए वाहन चालक ने पुलिस से तीखी बहस हो गई हालांकि पुलिस कर्मियों ने मामला शांत करवाया। इधर पैट्रोलियम पदार्थ के वाहनों के न पहुंचने से खैरना बाजार में स्थित पैट्रोल पंप सूखा रहा। देर शाम वाहन के पहुंचने के बाद आपूर्ति की गई।
रविवार को अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर वाहनों का भारी दबाव रहा पर पुलिस की विशेष रणनीति कारगर रही। भवाली व खैरना क्षेत्र से शटल वाहनों का संचालन किया गया। कैंची क्षेत्र में आवाजाही सुचारु रखने को नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद की सीमा पर वाहनों को रोक लिया गया। कई वाहनों को वाया मोना व रामगढ़ होते हुए हल्द्वानी की ओर रवाना किया गया। इस बीच एक कार चालक ने आपा खो दिया। कार चालक खैरना से आगे बढ़ने की जिद पर अड़ गया। कार चालक ने समस्या का स्थाई समाधान करने के बजाय वाहनों को रोकने पर गहरी नाराजगी जताई। काफि देर हो हल्ला होने के बाद मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने चालक को समझाकर शांत करवाया। इधर बीते शनिवार को भारी जाम की स्थिति से पैट्रोलियम पदार्थ से भरे वाहन भी जाम में फंसे रहे। खैरना स्थित पैट्रोल पंप में डीजल व पेट्रोल के समाप्त होने से वाहन चालक बेहद परेशान रहे। रविवार को पैट्रोलियम पदार्थ से लदे वाहन पहुंचने के बाद डीजल व पेट्रोल की आपूर्ति सुचारु हो सकी।
