🔳 मुनाफे के लिए मजदूरों की जिंदगी से भी कर रहे खिलवाड़
🔳 भूस्खलन जोन में भेजकर ख़तरे में डाली जा रही जिंदगी
🔳 कभी भी बड़ी अनहोनी सामने आने का अंदेशा
🔳 डंपरों के जरिए ठिकाने लगाने जा रहे चोरी के पत्थर
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर पत्थर तस्कर श्रमिकों की जिंदगी से खिलवाड़ पर आमादा हो चुके हैं। मुनाफे के फेर में तस्कर मजदूरों भूस्खलन जोन में भेजकर पत्थरों की चोरी करवा रहे हैं। पहाड़ी से कभी भी भूस्खलन होने का खतरा बना हुआ है बावजूद पत्थर तस्कर मजदूरों की जिंदगी दांव पर लगा दे रहे हैं। दिन ढलने के साथ ही डंपरों के जरिए चोरी के पत्थरों की धड़ल्ले से तस्करी की जा रही है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पत्थर तस्करी का गढ़ बन चुका है। जर्जर पहाड़ियों से भूस्खलन के साथ गिरे पत्थरों को दिन ढलने के साथ ही तस्कर ठिकाने लगाने में जुटे हैं। पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दे तस्कर मजदूरों को दरक रही पहाड़ी के ठिक नीचे पत्थर इकठ्ठा करने भेज उनकी जिंदगी से खिलवाड़ पर भी आमादा हो चुके हैं। मुनाफे के फेर में तस्कर श्रमिकों को घंटों तक खस्ताहाल पहाड़ी के नीचे खड़ा करवाकर पत्थरों को डंपरों में भरवा रहे हैं बाद में चोरी का पत्थर ठिकाने लगा दिया जा रहा है। मजदूरों के खतरानाक पहाड़ियों के ठिक नीचे पहुंचने से बड़ी घटना सामने आने का अंदेशा भी बना हुआ है बावजूद जिम्मेदार चुप्पी साधे बैठे हैं। हाईवे पर काकड़ीघाट, जौरासी, नावली समेत तमाम स्थानों पर पत्थर तस्करों ने सक्रियता बढ़ा दी है। तस्कर हाईवे पर खुलेआम पत्थरों की तस्करी कर पुलिस प्रशासन को भी खुली चुनौती दे रहे हैं। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने तस्करी पर अंकुश लगाने तथा मजदूरों की जिंदगी बचाने की मांग उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!