🔳 सप्ताहभर से आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण परेशान
🔳 दूरदराज स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोना बनी मजबूरी
🔳 पशुपालक भी मवेशियों को दूरदराज ले जाकर बुझा रहे प्यास
🔳 जल संस्थान ने टैंकर से पानी वितरण किया शुरु
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे से सटे टूनाकोट व तिपोला गांव में पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी होने से सैकड़ों परिवार बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं। गांव के लोग दूरदराज स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोने को मजबूर हैं। जल संस्थान टैंकर के माध्यम से पानी वितरित करने में जुटा है। ग्रामीणों ने तत्काल आपूर्ति सुचारु किए जाने की मांग उठाई है।
कुंजगढ घाटी के तिपोला व टूनाकोट गांव में सप्ताहभर से पीने के पानी का अकाल पड़ा हुआ है। पेयजल आपूर्ति ठप हो जाने से दोनों गांवों के सैकड़ों परिवार बूंद-बूंद पानी को तरह रहे हैं। गांव के लोग दूरदराज स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोने को मजबूर हो चुके हैं। पेयजल व्यवस्था चरमराने से ग्रामीणों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वहीं पशुपालक भी मवेशियों की प्यास बुझाने को दूर दराज ले जाने को मजबूर हो चुके हैं। ग्रामीणों की मांग पर शुक्रवार को जल संस्थान ने टैंकर के जरिए ग्रामीणों को पानी मुहैया कराया जो नाकाफी साबित हुआ। भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री सुनील मेहरा ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता से दूरभाष पर संपर्क साध पेयजल आपूर्ति तत्काल सुचारु किए जाने की मांग उठाई ताकी गांव के लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!