🔳 दिनभर रेंगते रहे वाहन, यात्री व पर्यटक हुए परेशान
🔳 हाईवे पर कई बार लगी रही वाहनों की कतार
🔳 जर्जर पहाड़ी के नीचे वाहनों की कतार से मंडराता रहा खतरा
🔳 जान जोखिम में डाल आवाजाही करते रहे वाहन चालक
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर नवदुर्गा मंदिर के समीप पहाड़ी दरकने से नया डेंजर जोन बन जाने व वन-वे आवाजाही होने से जाम एक बड़ी समस्या बन चुकी है। दिनभर वाहनों के रेंगने से आवाजाही करने वाले यात्रियों व पर्यटकों को तमाम परेशानियों से जूझना पड़ा। कई घंटे तक हाईवे पर वाहनों की कतार लगी रही। पहाड़ी के जर्जर हालत में पहुंचने से आवाजाही भी बेहद खतरनाक हो गई है।
गुरुवार को हाईवे पर रामगाढ क्षेत्र के समीप नवदुर्गा मंदिर के दोनों ओर सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। वाहनों के रेंगने से यात्री व पर्यटक परेशान रहे वहीं जर्जर पहाड़ी के नीचे वाहनों की कतार लगी रहने से जोखिम भी कई गुना बढ़ गया। कई बार घंटों तक जाम की स्थिति भी बनी रही। बीते दिनों हुई बारिश के दौरान पहाड़ी से हुए भूस्खलन से हालात काफी बिगड़ चुके हैं। आवाजाही के लिए हाईवे पर जगह शेष न होने से बामुश्किल वन-वे आवाजाही होने से कई बार जाम लग जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार पहाड़ी के ठिक उपर विद्युत विभाग का ट्रांसफार्मर भी खतरे की जद में आ गया है जिससे दुर्घटना का जोखिम कई गुना बढ़ गया है‌। स्थानीय लोगों ने यात्रियों व पर्यटकों की सुरक्षा को ठोस उपाय किए जाने पर जोर दिया है ताकी आवाजाही सुरक्षित व सुगम हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!